Jyotish लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jyotish लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, मार्च 27, 2014

सूर्य और मंगल मोदी का कल्याण कर सकते हैं

इस सप्ताह २५ मार्च से मंगल ग्रह तुला राशि छोड़  अगली  राशि में वक्री बनेगा. पृथ्वी तत्व की कन्या राशि में आये इस परिवर्तन का प्रभाव अगले माह से शुरू हो रहे लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा |  मंगल ग्रह के अनुरूप उग्रता वातावरण में दिखाई देगी |  शक्ति का स्वामी मंगल युवा वर्ग को  जुलाई तक गतिशील रखेगा | उग्र प्रदर्शन, दंगे तथा धमाल का अधिपत्य रहने से इस बार चुनाव कम शांतिपूर्ण तथा माहौल युद्धमयी रहेगा |  प्राकृतिक विपदा भी इस दौरान
घट सकती है |

इसी माह सूर्य ग्रह ने गुरु के घर की मीन राशि में प्रवेश किया है और वहाँ १४ अप्रैल तक रहेगा | मीन राशि का सूर्य  वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक  तथा मकर राशि के जातकों को शुभ फल देने वाला होगा | इस दौरान इन राशियों के जातकों को कार्यस्थान में सफलता मिलेगी | इस दौरान ये जातक जीवन में उत्साह एवं स्फूर्ति का अनुभव करेंगे |

मीन राशि का सूर्य  मेष, मिथुन, एवं कुम्भ राशि के जातकों से अपव्यय करवाएगा, कामकाज में विलम्ब अपयश का कारण बन सकता है |  शेष राशियों के लिए ये परिवर्तन मध्यम फल देने वाला रहेगा |

नरेन्द्र मोदी और राहुल गाँधी दोनों वृश्चिक राशि वाले है जबकि केजरीवाल वृषभ राशि के हैं और मीन का सूर्य इन तीनों को  मदद करेगा | लेकिन मंगल मोदी को अन्य दो के मुकाबले अतिरिक्त फायदा करवाता दिखाई पड़ रहा है |

मोदी का लग्न तुला है इसलिए मंगल ग्यारहवां होने से पदोन्नति का कारक बन सकता है | जबकि सिंह लग्न की कुंडली वाले राहुल गाँधी के लिए कई बार खिसियाने के अवसर आयेंगे |  अरविन्द केजरीवाल की जन्म राशि वृषभ से गोचर का मंगल दसवें स्थान पर होने से मेहनत के अनुरूप फल प्रदान नहीं करेगा | इस दौरान इनके कुछ करीबी साथ छोड़ सकते हैं | अनायास चिंता और शारीरिक कष्टों का सामना भी करना पड़ सकता है |

ग्रहों की स्तिथि इंगित करती है कि जो नेता युवावर्ग को अपने पक्ष में रखेगा वह १६ मई को सर्वाधिक लाभ में रहेगा |

Other Posts :





सोमवार, अक्टूबर 07, 2013

इस वर्ष नवरात्रि लोक कल्याण का मार्ग प्रसस्त करेगी

मां दुर्गा की आराधना का पर्व, नवरात्रि इस वर्ष लोक कल्याण का कारक बनेगा | जो योग इस वर्ष बने हैं वह एक खास योग है। नवरात्रि का प्रारंभ शनिवार, 5 अक्टूबर 2013 से हुआ | शनि इस समय
राहु के साथ तुला राशि में स्थित है। मिथुन, सिंह, तुला और कुम्भ राशि को विशेष लाभ के योग बनेंगे|
इस प्रकार की ग्रह स्थिति और नवरात्रि का योग 147 वर्ष पहले बना था। इसके बाद यह दुर्लभ योग 148 वर्ष बाद सन 2161 में बनेगा। शनि वर्तमान में अपनी उच्च तुला राशि में विराजमान है। साथ में राहु भी स्थित है। तुला राशि का स्वामी शुक्र है जो कि माताजी की प्रसन्नता के लिए विशेष महत्व रखता है।
तुला राशि में  शनि कर्म आधारित न्याय करता है इसलिए मेहनत करने वाले किसानों और श्रमिकों का समय अच्छा रहेगा | तदनुसार, आने वाले समय में फसलों की अच्छी आवक होगी एवं कारोबार में रौनक बनी रहेगी। किसानों को लाभ होगा एवं जनमानस में उत्साह एवं खुशियां रहेंगी।

अच्छी वर्षा के योग बनेंगे। मूल्यवान धातुओं के भाव का पलड़ा ऊपर नीचे होता रहेगा | न्याय एवं सुशासन के लिए जनता एवं सरकार के मध्य संघर्ष की सम्भावना बनती है। लेकिन इस वर्ष चुनाव होने से यह संघर्ष मतपेटियों में झलक सकता है परिणामस्वरुप मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़ के होने वाले चुनावों में सत्तासीन पार्टियों को कड़ी मेहनत करना होगी। चुनाव परिणाम जाति या धर्म के स्थान पर सरकारों के कार्य पर आधारित होंगे |



अन्य पोस्ट :
सूर्य का मिथुन राशि में भ्रमण  

शनि ने बदली राशि : बदलेगी किस्मत ?

क्या मुलायम प्रधानमंत्री बन सकते हैं ?
 
 

 

रविवार, जून 17, 2012

सूर्य का मिथुन राशि में भ्रमण

अहमद पटेल
14   जून  2012    से    16  जुलाई  2012  तक गृह मंडल का राजा सूर्य बुध की राशि मिथुन में भ्रमण करने वाला है. ग्रहों की स्तिथि वृषभ राशि वाली भारत की कुंडली में दूसरे घर पर से गुजरेगा. इस दौरान मंहगाई बढ़ने से आर्थिक आपात स्तिथि बनेगी. सरकार को नई आर्थिक नीतियों की घोषणा करनी पड़ सकती है.
यह दौर मेष, मिथुन  और सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा. जिन जातकों की मिथुन राशि में गुरु विधमान है उन्हें विशेष लाभ की सम्भावना बनती है
वृषभ, धनु, मकर राशि वालों के लिए समय कष्ट कारक रहेगा. बाकी राशियों के लिए समय मध्यम है.
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए जोशीला सिद्ध होगा. यह समय गुजरात के ही कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के भी शुभ रहेगा.
Other Posts :