बुधवार, जून 13, 2012

सुविचार – शब्द, प्रश्न व्यक्ति

1.     अग्नि को साक्षी मान बोले गए थोड़े शब्दों से सम्बन्ध जुड़ता है,    बहुत अधिक शब्द बोलने से सम्बन्धों के बीच अग्नि सुलगती है  !

2. सुखी लोग प्रश्न करते हैं कि क्या करें जिससे भूख लगे,
दुखी लोगों का प्रश्न है कि भूख तो लगती है पर क्या करें?

3. ईश्वर ने यह कैसा संतुलन किया है ....
जो मजदूर पांच मन गेहूं की बोरी एक साथ उठा सकता है
    वोह उसे खरीद नहीं सकता
जो सेठ उसे खरीद सकता है वह उठा नहीं सकता.
4. संभालने पड़ें ऐसे सम्बन्ध कभी सच्चे नहीं होते,
जो सम्बन्ध सच्चे होते हैं वह सँभालने नहीं पड़ते .
5.  जीवन में एक अच्छे व्यक्ति का साथ हो तो पूरी जिन्दगी बिताई जा सकती है.
         पर कभी कभी
         एक अच्छे व्यक्ति की खोज में पूरी जिन्दगी बीत जाती है !
Other  Posts :
`
सर्वोत्तम नाव की ख़ोज

भगवत गीता में लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग

अच्छी नींद

जीवन साधना के चार चरण





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें