![]() |
Napoleon Height 1.68 Mt Ruled France 1804 - 14 Born on 15th August |
इतिहास के बारे में कहा जाता है कि जो किताब में लिखा है वह हमेशा सच होगा,
परन्तु यह जरुरी नहीं| हर इतिहासकार घटना को अपने नजरिये से देखता और लिखता है | लेकिन
पीढ़ी दर पीढ़ी हम उन्हें सच मानते रहते हैं |
ऐसा ही एक असत्य तथ्य नेपोलियन बोनापार्ट को लेकर है |
मनोविज्ञान में एक बीमारी का नाम है – “नेपोलियन सिंड्रोम” | इसका प्रयोग लघुताग्रंथि से पीड़ित मरीजों के
लिए किया जाता है | अंग्रेज वैज्ञानिकों
ने लघुताग्रंथि को नेपोलियन सिंड्रोम नाम इसलिए दिया था क्योंकि नेपोलियन
बोनापार्ट के कद के बारे में भ्रान्ति थी कि वह ठिगना था | इतिहासकारों के अनुसार बोनापार्ट का कद ५ फुट २
इंच था | अपने युद्ध कौशल और व्यूहरचना के लिए प्रख्यात नेपोलियन को अंग्रेज और उस
पर आधारित इतिहास लिखने वाले इतिहासकार उसे ठिगना ही कहते रहे |
यह सच है कि फ्रेंच इतिहास में भी उसके कद की लम्बाई ५ फुट २ इंच ही दर्ज है |
परन्तु यह भी एक हकीकत है कि फ्रेच फुट इंग्लिश फुट से लम्बा होता है | एक फ्रेंच
फुट लगभग तेरह इंग्लिश इंच के बराबर होता है | यानिकि नेपोलियन का कद ६७ इंग्लिश इंच या ५ फुट ७ इंच
के बराबर हुआ | जोकि एक सामान्य कद है, ठिगना नहीं |
Other Posts :
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें